स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत नगर निगम श्रीनगर द्वारा मैराथन दौड़ आयोजित की गई
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आज 21 सितंबर 2024 को स्वच्छता ही सेवा अभियान,2024 के अंतर्गत नगर निगम,श्रीनगर द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी नूपुर वर्मा के निर्देशन में यह दौड़,पौड़ी रोडवेज बस स्टैण्ड से गंगा दर्शन पार्क तक संचालित की गई।
विभिन्न विद्यालयों,एन.जी.ओ,एस.एस.बी,बीपीएड विभाग,एच.एन.बी.जी.यू एवं नगर क्षेत्र के 310 धावकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रातः 06.00 बजे उक्त मैराथन को सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी,ब्राण्ड एम्बेसडर,स्वच्छ भारत मिशन,विनोद मैठाणी,हरि सिंह बिष्ट द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान-चाहत कुमार, द्वितीय स्थान-राजीव कुमार एवं तृतीय स्थान पर मयंक भण्डारी रहे। महिला वर्ग में प्रथम स्थान-अनामिका गडिया,द्वितीय स्थान-निकिता एवं तृतीय स्थान पर मीना कण्डारी रहीं। सभी विजेताओं को दिनांक 02 अक्टूबर,2024 को गांधी जयन्ती के शुभ अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा। उक्त दौड़ हेतु एक एम्बुलेन्स,बेस चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध कराई गई। निर्णायक मण्डल में जयकृत भण्डारी,चन्द्रमोहन सिंह,मनीष कोठियाल,दीवान रावत,रामेश्वर रावत,विवेक कपरवाण,मुकुल पंत,विकास घिल्डियाल,सोनू कुमार,डॉ.विनीत पोस्ती द्वारा अपना सहयोग दिया गया। नगर निगम से सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि कुमार,संजय राणा,भूपेन्द्र बिष्ट,सनी शर्मा,रणजीत तड़ियाल,आनन्द भण्डारी,विपिन,रविन्द्र,विजय राणा,भारत बिष्ट के अतिरिक्त शहर के पंकज सती,हरि सिंह बिष्ट आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त अभियान में कल दिनांक 22.09.2024 को अलकेश्वर घाट की सफाई की जानी प्रस्तावित है। पुरूष एवं महिला मैराथन दौड़ के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के छायाचित्र संलग्न है। साथ ही अन्य फोटोग्राफ्स भी संलग्न हैं।