पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार द्वारा किया गया थाना रिखणीखाल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण।
प्रदीप कुमार
रिखणीखाल-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 21.सितम्बर.2024 को विभव सैनी पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार द्वारा थाना रिखणीखाल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर सर्वप्रथम सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात थाना परिसरों का भ्रमण करते हुए थाना परिसरों में लम्बित माल मुकदमाती वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक कर शस्त्रागार,मालखाना,बैरिक,मेस,हवालात,कम्प्यूटर कक्ष,सीसीटीएनएस,सीसीटीवी कैमरे,कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया गया। साथ ही पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से अस्लाह/कारतूस की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवायी गयी। थानों पर लम्बित विवेचनाओं एवं विभिन्न माध्यमों/ एपों के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों को निर्धारित अवधि में जाँच कर निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही थानों पर लम्बित विवेचनाओं के सफल निस्तारण/अनावरण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में सम्बन्धित विवेचकों से मुकदमों की वर्तमान स्थित ज्ञात कर विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आदेशित किया गया। थानाध्यक्ष रिखणीखाल को कर्मिकों का अनुशासन/टर्नआउट उच्च कोटि का बनाऐ रखने,बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने,सरकारी सम्पत्ति का रखरखाव करने तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने व उच्चाधिकारियों से निर्गत दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात थाना प्रांगण में CLG मेंबर और ग्राम प्रहरियों की बैठक लेकर सभी से थाना क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने के लिए आग्रह किया गया और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस से संबंधित समस्याओं पर भी वार्ता कर सभी को साइबर अपराध सुरक्षा पर भी जागरूक किया गया।