स्वच्छ श्रीनगर सुंदर श्रीनगर:भाजपा नेता पंकज सती के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।स्वच्छ श्रीनगर सुंदर श्रीनगर अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में वार्ड नंबर 32 डांग श्रीनगर गढ़वाल तहसील और उसके आसपास की गलियों को साफ किया गया और स्थानीय जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य पंकज सती के नेतृत्व में चलाया गया था।
पंकज सती ने कहा कि घर के आसपास सफाई होने से सकारात्मक सोच और ऊर्जा आती है और इससे बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इस अभियान में राजेंद्र सिंह रावत,अरुण बहुगुणा,विजेंद्र नेगी,दान सिंह कंडारी,राजेश बहुगुणा, कमलेश सेमवाल,राजेंद्र प्रसाद जोशी,गिरीश चंद,लक्ष्मण कंडवाल,कैलाश शाह,दीपक शाह,आशीष राणा,योगेश असवाल,उदय सिंह कंडवाल सहित कई लोग शामिल थे।
यह अभियान स्वच्छ भारत अभियान की भावना को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है,जिसका उद्देश्य भारत को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है