Spread the love

जीवन में ब्रह्मज्ञान द्वारा भक्ति और मुक्ति संभव

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। ऐतिहासिक धर्मनगरी में आज 28 सितंबर 2024 को श्रीक्षेत्र श्रीनगर के डांग क्षेत्र में संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में एक विशाल संत समागम का आयोजन हुआ। इस पावन अवसर पर मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने समागम में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज का पावन सन्देश प्रदान किया। हरभजन सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्मज्ञान का दाता केवल सतगुरु होता है,और सतगुरु की असीम कृपा से ही निरंकार के दर्शन होते हैं। उन्होंने बताया कि जब मनुष्य को ईश्वरीय बोध प्राप्त हो जाता है,तब उसका जीवन सुखमय और संतुलित हो जाता है। संगत को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन ब्रह्मज्ञान के ब्रह्म ज्ञान द्वारा भक्ति को सहज बनाकर मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है और सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के दिखाए मार्ग पर चलने से भक्तों को निराकार की पहचान होती है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां सच्चे भाव से सत्संग किया जाता है,वहां आत्मिक शांति और उद्धार संभव होता है। उन्होंने आगे कहा,मन बहुत चंचल होता है,इसे सही मार्ग पर चलाना केवल सत्संग से ही संभव है। भक्ति के मार्ग पर चलकर ही भक्ति सच्चे सुकून और आनंद की अनुभूति करते हैं। समागम में सैकड़ो कि संख्या में संगत ने भाग लिया और सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रीनगर संत निरंकारी मिशन ब्रांच के संयोजक द्वारा सबका आभार व्यक्त किया गया यह जानकारी श्रीनगर ब्रांच के मीडिया सहायक गमा सिंह द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp