Spread the love

हथौड़े से जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे।

राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को स्थानान्तरित हुआ था अभियोग

प्रदीप कुमार
पौड़ी श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 19.09.2024 को पलौठा के ग्राम प्रधान धीरेन्द्र सिंह द्वारा राजस्व पुलिस चौकी सितोनस्यूं में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे गांव पलोटा के व्यक्ति सुधीर सिंह द्वारा मेरे साथ मारपीट कर सिर पर हथौड़े से जानलेवा हमला किया गया। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी सितोनस्यूं पर पंजीकृत किया गया। मामला गम्भीर प्रवृत्ति का होने के कारण उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अभियोग राजस्व पुलिस से कोतवाली पौड़ी को स्थानान्तरित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त जानलेवा हमले की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का अनावरण करने हेतु टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी के निर्देशन,पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी कोतवाली अमरजीत सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन कर ठोस सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलान्स की मदद से अभियुक्त के बारे में विभिन्न माध्यमों से जानकारी कर उपरोक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त सुधीर सिंह को उसके घर ग्राम पलोटा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त
सुधीर(उम्र-37 वर्ष)पुत्र स्व. सूरज सिंह,निवासी ग्राम-पलोटा,तहसील- पौडी, जनपद-पौडी गढ़वाल।
पुलिस टीम
1.वरिष्ठ उपनिरीक्षक हेमकान्त सेमवाल
2.उपनिरीक्षक राकेश चौधरी
3.मुख्य आरक्षी धीरज
4.महिला आरक्षी प्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp