Spread the love

श्रीनगर न्यायालय प्रांगण में गांधी जयन्ती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर भव्य समारोह स्वच्छता अभियान और माल्यार्पण समारोह संपन्न

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 02/अक्टूबर/2024 को गांधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर अलका सिविल जज (जू.डि./ न्यायिक मजिस्ट्रेट),श्रीनगर द्वारा न्यायालय प्रांगण में 8 बजे प्रातः महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण एवं माल्यार्पण किया गया।

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पौड़ी गढवाल के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा तथा स्वच्छ भारत दिवस अभियान के तहत सिविल जज (जू.डि.)अलका के नेतृत्व में अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों द्वारा दिनांक 01/अक्टूबर/2024 एवं आज दिनांक 02/अक्टूबर/2024 को न्यायालय परिसर व न्यायालय परिसर के आस-पास वृहद् स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश जोशी,संरक्षक अनूप श्री पांथरी,सचिव ब्रह्मानन्द भट्ट,पूर्व सचिव विकास पंत,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,उपाध्यक्ष जगजीत सिंह जयाड़ा,पूर्व सहसचिव प्रदीप मैठाणी,भूपेन्द्र पूण्डीर,आनन्द सिंह बुटोला,सहायक अभियोजन अधिकारी अपर्णा अवस्थी,पी.एल.वी.सदस्य पूनम हटवाल,रोशनी देवी,मानव बिष्ट,रीडर निरंजन सिंह आशुलिपिक हिरदेश कुमारी,आनन्द प्रसाद भारती (उपनल कर्मचारी) आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp