Spread the love

देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर ब्लॉक में विकास की नई उड़ान,विनोद कंडारी के कर कमलों द्वारा इंटरलॉकिंग टाइल्स का शिलान्यास

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर ब्लॉक में विकास की नई गति न्यू मढ़ी में यूनिवर्सिटी सड़क से रेनबो पब्लिक स्कूल तक इंटरलॉकिंग टाइल्स का शिलान्यास,30.54 लाख की परियोजना से स्थानीय निवासियों को मिलेगी सुविधा।देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर ब्लॉक के न्यू मढ़ी में यूनिवर्सिटी सड़क से रेनबो पब्लिक स्कूल तक इंटरलॉकिंग टाइल्स का शिलान्यास विनोद कंडारी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस परियोजना की कुल लागत 30.54 लाख रुपये है।यह परियोजना क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है,जो स्थानीय निवासियों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित यातायात की सुविधा प्रदान करेगी। इंटरलॉकिंग टाइल्स की स्थापना से सड़क की गुणवत्ता में सुधार होगा और यात्रियों की सुरक्षा में वृद्धि होगी। इस अवसर पर जिला मंत्री नरेंद्र कुंवर,मंडल अध्यक्ष परमेंद्र पंवार,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अनीता सिलवाल,युवा मोर्चा अध्यक्ष ग्रामीण प्रकाश जोशी,युवा मोर्चा अध्यक्ष नगर धर्मेंद्र भंडारी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp