Spread the love

पौड़ी पुलिस ने चैक बाउंस सम्बन्धी मामलों में लम्बे समय से फरार चल रहे वारण्टी को किया गिरफ्तार।

प्रदीप कुमार
लैन्सडाउन-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।इसी क्रम में कोतवाली लैन्सडाउन पुलिस टीम द्वारा न्यायायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा निर्गत से सम्बन्धित वारण्टी मौहम्मद तारीक कुरेशी जो लम्बे समय से फरार चल रहा था,को दिनॉक 14.10.2024 को बाघांट रोड,सतपुली से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
अभियुक्त का नाम पता
तारीक कुरेशी पुत्र आरीफ कुरेशी,नि.-मस्जिद के पास लैन्सडाउन जिला पौड़ी गढ़वाल,हाल-फ्रेस मटन शॉप बाघंट रोड सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp