Spread the love

गढ़वाल क्षेत्र की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना चाहते हैं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी शुक्रवार को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडवीया से मिले जिसमें उन्होंने गढ़वाल क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए खेल में रुचि रखने वाली गढ़वाल की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु खेल मैदान होने की बात रखी जिसमें केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया ने गढ़वाल क्षेत्र हेतु तीन मिनी स्टेडियम की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का मानना है कि गढ़वाल क्षेत्र में तीन मिनी स्टेडियम बन जाने से गढ़वाल क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा उभारने के लिए इधर-उधर नहीं दौड़ना पड़ेगा और ना ही पलायन करना पड़ेगा उनको अपने क्षेत्र में ही अपनी प्रतिभा को उभारने का मौका मिलेगा जिससे राष्ट्रीय स्तर पर गढ़वाल क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को भी अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलेगा और राष्ट्रीय स्तर पर वह अपना नाम तो ऊंचा करेंगे ही साथ ही साथ गढ़वाल क्षेत्र का और उत्तराखंड का नाम भी रोशन करेंगे। गढ़वाल क्षेत्र में तीन मिनी स्टेडियम की केंद्रीय मंत्री के द्वारा सैद्धांतिक स्वीकृति मिल जाने पर गढ़वाल क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया का आभार एवं धन्यवाद जताया है। आभार जताने वालों में पौड़ी भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत,पूर्व दायित्व धारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा पौड़ी संपत सिंह रावत,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल जैन,जिला महामंत्री शशि रतूड़ी,गिरीश पैन्यूली,जगत किशोर बर्थवाल,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत,लखपत भंडारी,जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,रुद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष महावीर पंवार,विजय कप्रवान,पौड़ी व्यापार सभा जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी,श्रीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवाण,श्रीनगर व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल आदि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp