Spread the love

पुष्कर काला को सह चुनाव अधिकारी बनाए जाने पर श्रीनगर भाजपाईयों ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश संगठन चुनाव होने वाले हैं जिसके लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है जिसमें गढ़वाल लोकसभा चुनाव 2024 के प्रभारी रहे पुष्कर काला को शीर्ष नेतृत्व के द्वारा सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है। श्रीनगर क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों का कहना है कि गढ़वाल लोकसभा चुनाव के दौरान पुष्कर काला ने प्रभारी रहते हुए एक अच्छी भूमिका निभाई थी जिसमें शीर्ष नेतृत्व के द्वारा उनका कद बढ़ाते हुए उनको प्रदेश स्तरीय सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्रीनगर भाजपाईयों ने पुष्कर काला को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है साथ ही पुष्कर काला को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की है। शीर्ष नेतृत्व का आभार जताने वालों मे भाजपा पौड़ी जिला अध्यक्ष सुषमा रावत,जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली,शशि रतूड़ी,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत,लखपत भंडारी,जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,व्यापार सभा जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवान,भाजयुमो उपाध्यक्ष सुधीर जोशी,श्रीनगर व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल,व्यवसायिक प्रकोष्ठ भाजपा जिला अध्यक्ष अजब सिंह रावत,पौड़ी नगर अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी,जिला कार्यकारिणी सदस्य पंकज सती,मंडल महामंत्री संजय गुप्ता,सौरभ पांडे,जगमोहन नेगी,वरिष्ठ भाजपेई अनीता बुढ़ाकोटी,शशि जुयाल,श्रीनगर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उषा कंडारी,मीना असवाल,अंजना डोभाल आदि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp