गौ सेवा परमो धर्म के तहत रोटरी क्लब अलकनंदा वेली द्वारा गौ ग्रास भंडारे का किया आयोजन
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। गौ सेवा परमो धर्म का मतलब है कि गाय की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है,इसको सार्थक करते है गौ सेवा संवर्धन समिति श्रीनगर। आज रोटरी क्लब अलकनंदा वेली द्वारा आवारा घुमक्कड़ पशुओं हेतु गोशाला में गौ ग्रास वितरित किया गया। गौ सेवा संवर्धन समिति श्रीनगर द्वारा गाय/पशुओं की सेवा देखने का मौका मिला ऐसा लग रहा था गोशाला में गाय और बछड़े इनका परिवार जैसा लग रहा था सभी गाय के नाम रखे थे जब किसी बछड़ा या गाय का नाम लेते थे वह दौड़े दौड़े आते थे छोटे बच्चे गौ सेवा तन मन से कर रहे थे जो हमें अच्छा लगा हम गदगद हो गए आज के युग में हमारे बच्चे जो मोबाइल की दुनिया में खोए रहते हैं उनको यह गौशाला दिखानी जरूरी हैं। क्योंकि सनातन धर्म में गाय को धन,संतोष,और उर्वरता का प्रतीक माना जाता है साथ ही साथ वेद,स्मृति और पुराणों में बताया गया है कि गाय में सभी देवताओं का वास होता है.गौसेवा संवर्धन समिति द्वारा किया गया कार्य उत्कृष्ट और सराहनीय है। गौ सेवा संवर्धन समिति श्रीनगर के सारे सम्मानित सदस्यों का हम सम्मान करते हैं। इस मौके पर गौ सेवा संवर्धन समिति के अध्यक्ष अनुज जोशी,उपाध्यक्ष आनंद भंडारी,आंचल रावत,संजना बिष्ट,शुभम रांगड,रचना भण्डारी,सोनम नयाल,अनमोल,प्रियांशु,सूरज,मंयक,अनिका,सोम नयाल,आप सभी को रोटरी क्लब अलकनंदा वेली आज धन्यवाद और आभार प्रकट करता है। इस अवसर पर रोटरी क्लब अलकनंदा वेली के सदस्य इस नेक कार्य में उपस्थित थे जिसमें अर्जुन सिंह गुसाईं,मनोज कंडवाल,रोटेरियन पी.नैथानी,रोटेरियन सोहन लाल भद्री,रोटेरियन कृपाल सिंह पटवाल,रोटेरियन धनेश उनियाल,रोटेरियन नवल किशोर जोशी,रोटेरियन अजय जोशी,रोटेरियन धनराज बुटोला,रोटेरियन मेहताब बिष्ट आदि लोग उपस्थित थे।