दीपावली 2024 से पहले पांच बड़े ग्रहों की चाल से सौरमंडल में होगी बड़ी हलचल–आचार्य दैवज्ञ
प्रदीप कुमार देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार,दीपावली 2024 से पहले 5 बड़े ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं,जिनमें से कुछ कर भी चुके हैं। ऐसे में इन ग्रहों के परिवर्तन से कुछ राशि वाले जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशि वालों को बुरे फलों की प्राप्ति हो सकती है। उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉ.चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ ” सौरमंडल का विश्लेषण करते हुए बताते हैं, कि वैदिक ज्योतिष में गोचर का मतलब होता है ग्रहों की चाल। जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में जाता है तो उसे गोचर कहते हैं। ये गोचर हमारे जीवन पर काफी असर डालते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह अलग-अलग समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आचार्य दैवज्ञ के अनुसार हाल ही में,23 अक्टूबर 2024 को बुध ग्रह का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश हुआ, उसके बाद,24 अक्टूबर को गुरु बृहस्पति स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर गए इसके साथ ही,शुक्र और मंगल भी अपने नक्षत्र में बदलाव कर रहे हैं। 27 अक्टूबर को शुक्र ज्येष्ठा में और 28 अक्टूबर को मंगल पुष्य नक्षत्र में गोचर करेगा। फिर 29 अक्टूबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। उसके बाद 30 अक्टूबर को वरुण ग्रह यानी नेपच्यून पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। मन्त्रों की ध्वनि को यंत्रों में परिवर्तित कर जीवन की समस्याओं का समाधान करने वाले डॉक्टर दैवज्ञ के अनुसार,यद्यपि इन सभी नक्षत्र परिवर्तन का असर 12 राशियों पर पड़ने वाला है। लेकिन यदि जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति को सुधार दिया जाए तो इनमें से 5 राशियों के जातकों के लिए ये समय काफी शुभ हो सकता है।
मेष राशि-इस राशि के लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में बड़ा मुनाफा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। खोया हुआ प्यार वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।
सिंह राशि-इस राशि के जातकों के लिए समय भाग्यशाली साबित होने वाला है। नौकरीपेशा हैं, तो आपका प्रमोशन हो सकता है। नई नौकरी के अवसर भी खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रेम जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं।
तुला राशि-तुला राशि वाले जातकों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
धनु राशि-धनु राशि के जातकों को दिवाली से पहले यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए शुभ साबित होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। पार्टनर के साथ खूबसूरत समय बिताने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि-कुंभ राशि वाले जातकों को लाभ ही लाभ मिलने वाला है। आमदनी का नया जरिया मिलेगा। मां लक्ष्मी की बरसेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जन्म कुंडली में ग्रहों की सूक्ष्म स्थिति को पकड़कर सामान्य स्थिति वाले को ऊंचे दर्जे पर और ऊंचे दर्जे वाले को नीचे दर्ज पर पहुंचा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय जगत में प्रसिद्ध डॉ.चंडी प्रसाद घिल्डियाल” दैवज्ञ” का कहना है ,कि इस दीपावली पर जो उत्तम ग्रह स्थिति बन रही है, उसमें जीवन की किसी भी समस्या से ग्रस्त व्यक्ति के लिए संबंधित ग्रह का यंत्र सिद्ध करने से पूर्ण रूप से लाभ की स्थिति बन सकती है। और उस दिन वह संपर्क में चल रहे लोगों की सफलता के लिए यंत्रों की सिद्धि करेंगे।