Spread the love

नशा उन्मूलन के विषय पर मंडलीय नशा उन्मूलन प्रभारी चमोला ने ली बैठक

प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। मंडलीय नशा उन्मूलन प्रभारी गढ़वाल मंडल अखिलेश चन्द्र चमोला ने अखिल विश्व गायत्री परिवार की संयोजिका श्रीनगर गढ़वाल की प्रभारी प्रेमलता कालड़ा के साथ नशा उन्मूलन के विषय में एक बैठक ली। जिसमें चमोला ने सम्मानित शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की महत्वपूर्ण मुहिम नशा युक्त,खुशहाल उत्तराखंड देवभूमि के लक्ष्य पूर्ति के संदर्भ में विशद रूप से चर्चा की। जिसमें चमोला ने बताया कि सम्मानित शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का लक्ष्य है हमारा संकल्प नशा युक्त खुशहाल उत्तराखंड रहे। इस मुहिम को साकार करने के लिए हम सबको एकजुट हो कर के नशा उन्मूलन का प्रचार प्रसार करना चाहिए। युवाओं में बढ़ते मादक पदार्थों के प्रति होने वाला आकर्षण गहन चिंतन का विषय है। नशे की लत के कारण युवा वर्ग अपनी असीम शक्तियों का सदुपयोग दुरुपयोग के कार्यों में कर रहे हैं। जिसके फल स्वरुप हिंसा निराशा कुंठा तनाव की वे शिकार हो रहे हैं। नशे के कारण आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। युवाओं को सही मार्ग पर लाने के लिए हमें उन्हें अपने पूर्वजों की धरोहर से परिचित करना होगा। जिसे युवा वर्ग अपनी असीम शक्ति को पहचान कर आदर्श राष्ट्र बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सके। महात्मा गांधी ने कहा है कि नशे के कारण मनुष्य की आत्मा और शरीर दोनों का नाश हो जाता है। वह किम कर्तव्य विमुढ हो जाता है। उचित अनुचित का निर्णय नहीं ले पता है। आज युवाओं को इस तरह से जागने की आवश्यकता है जैसे महाभारत में श्री कृष्ण ने अर्जुन का मार्गदर्शन किया। हमें गर्व होना चाहिए कि हमने उत्तराखंड की देवभूमि में जन्म लिया है। इस देव भूमि के साथ आत्मसात करने के लिए शुद्धता का होना बहुत जरूरी है। हमें पाश्चात्य संस्कृति का अंधा नुकरण न करके अपनी मूल भूत संस्कृति को पहचानना होगा। जिस दिन हम अपनी संस्कृति के मूल स्वरूप को पहचान जाएंगे,उस दिन हमें भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। गायत्री परिवार की संयोजिका प्रेमलता कालड़ा ने शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की कार्य योजना का स्वागत और सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने चमोला जैसे आदर्श व्यक्ति को इस कार्य को संपादित करने की जो जिम्मेदारी दी है,वह तारीफे काबिल है। इससे समाज में अच्छा सन्देश जा रहा है। चमोला की निष्ठा समर्पण निश्चित रूप से युवाओं का सफल मार्गदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp