पौड़ी पुलिस ने चेक बाउंस सम्बन्धी मामले में एक वारण्टी को किया गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं।जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा से सम्बंधित अभियुक्त संजय कुमार को कोटद्वार उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त वारण्टी संजय कुमार को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त
1.संजय कुमार पुत्र प्रेम लाल,निवासी-लालपुर कोटद्वार।
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक पंकज तिवारी,मुख्य आरक्षी सतेन्द्र कुमार,आरक्षी सुरेश साह।