श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा का दिव्य आयोजन
प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर शहर के न्यू कमलेश्वर मौहल्ले में विजया चौहान धर्मपत्नी हरेन्द्र सिंह चौहान के सौजन्य से आयोजित नो दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत ज्ञान कथा का दिव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के सातवें दिन व्यासपीठ से बद्रीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी आचार्य पंडित भुवन चन्द्र उनियाल ने कहा है कि देवी भागवत पुराण के अनुसार देवी मां ही इस संसार का पालन पोषण करती हैं,अर्थात समस्त ब्रह्मांड का उद्गम देवी मां से ही होता है। ब्रह्मांड का सार होने के कारण वह शाश्वत शक्ति के रूप में हर मनुष्य के अंदर विराजमान हैं। कहा कि ब्रह्मज्ञान हम सभी को उस अलौकिक दैवीय शक्ति का हमारे ही अंतर्घट में अनुभव प्रदान करता है। तब हम उस शक्ति के साथ जुड़ पाते हैं,जो शक्ति इस धरा पर सबको जन्म देती है ओर सबका पालन पोषण करती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् देवी भागवत कथा सुनने से मानव अपने भीतर ईश्वर का साक्षात दर्शन कर पाता है,जो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर उसे भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। कथा में संगीतकारों ने आध्यात्मिक व भावपूर्ण भजनों की श्रृंखला के माध्यम से उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को भक्ति रस में लीन कर दिया। इस अवसर पर व्यासपीठ पर बद्रीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल,मुख्य आचार्य पंडित आनंद नौटियाल,आचार्य पंडित आशीष मैठाणी,रोहन उनियाल,संजय कृष्ण ध्यानी,सुमित रतूड़ी,शिव बड़ौनी,रोहित बहुगुणा,राशिसं के पूर्व मण्डलीय मंत्री शिव सिंह नेगी,बीरेंद्र सिंह राणा,जसपाल सिंह चौहान,गम्भीर सिंह रौतेला,डॉ.ताजबर कण्डारी,आशुतोष पुरी,राजकिशोर सिंह रौथाण,गिरीश उनियाल,गिरीश बंगवाल,महेशानंद गोस्वामी,रमेश बडोनी,सुरेंद्र बौठियाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।