Spread the love

पौड़ी पुलिस का जन जागरूकता अभियान गांव-गांव में साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को किया जा रहा जागरूक

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गांव-गांव में जाकर लोगों को साइबर अपराधों और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है।जिसके क्रम में आज दिनांक 12.नवंबर.2024 को रिखणीखाल पुलिस टीम द्वारा ग्राम-धामधार में,सतपुली पुलिस टीम द्वारा सतपुली कस्बे में व देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा गांवों में जाकर ग्रामीणों और महिला मंगल दल के सदस्यों के बीच जन जागरूकता पाठशाला का आयोजन किया गया।इस दौरान वहां उपस्थित लोगों,महिला मंगल दल सदस्यों तथा बच्चों को बढ़ते साइबर अपराध,सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों,युवा पीड़ी पर नशे के दुष्प्रभावों,महिला सम्बन्धी अपराध,बच्चों सम्बन्धी अपराधों तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करने आदि के विषय में जागरूक किया गया। साथ ही अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया। सभी लोगों को अपराधों से बचाव के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यमों साइबर हेल्प नम्बर-1930,डायल-112,महिला हेल्प लाइन-1090 के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी।इसके साथ ही जागरूकता सम्बन्धी पेम्पलेट्स को वितरण कर अपने आस पास सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर अन्य लोगों भी जागरूक कराने हेतु प्रेरित किया गया। पौड़ी पुलिस का गांव गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp