वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी की कर्मभूमि मलेथा में इगास पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
प्रदीप कुमार कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। मलेथा गांव में दीपावली पर्व के ग्यारह दिन बाद मनाया जाने वाले इगास पर्व की धूम पूरे गांव में छायी रही। पारंपरिक पर्व की धूम में श्रोताओं ने गढ़वाली लोकगीतों,कीर्तन/भजन का आनंद लिया। देर शाम मंडाण लगाने के साथ जगह-जगह भैलो खेला गया 12 नवंबर 2024 मंगलवार को देर सायं वीरभड़ माधो सिंह भंडारी की कर्मभूमि मलेथा गांव में देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी ने लोकपर्व इगास की विधानसभा वासियों व प्रदेशवासियों को शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी परंपराओं,रीति रिवाजों,संस्कृति को जानना और समझना होगा। कहा कि हमें अपने संस्कृति/ रीति रिवाज का सम्मान करना होगा,हमारी सुंदर परंपराओं में दूर दृष्टि सोच एवं दीर्घकालीन गहरी जड़ है,इसे हमें नई पीढ़ी को भी बताना होगा,कहा कि बग्वाल के दिन भैलो खेलने की परंपरा उत्तराखंड में सदियों पुराना रीति रिवाज है। इस मौके पर नगर पंचायत कीर्तिनगर कि निवर्तमान अध्यक्ष कैलाशी जाखी,ग्राम प्रधान अंकित कुमार,नरेंद्र कुंवर, परमेंद्र पंवार,अमित मेवाड़,रणजीत सिंह जाखी,मुकेश लखेड़ा,विकास दुमागा,देवेंद्र बलूनी,महेंद्र सिंह,सुरजीत राणा व अशोक उनियाल आदि मौजूद थे।