प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। हिमालय पुत्र गढ़वाल के चंदन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के वित्त मंत्री रहे स्वर्गीय हेमवंती नंदन बहुगुणा की 105 वीं जयंती पर उन्हें नमन किया गया।
इस दौरान श्रीनगर के सामाजिक राजनीतिक संगठनों ने बद्रीनाथ रोड पर स्थित पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राजनीति में विशिष्ट पहचान बनाए रखने वाले शख्सियत पूर्व मुख्यमंत्री हेमवंती नंदन बहुगुणा के पैतृक गांव बुघाणी,विकासखंड खिर्सू, जनपद पौड़ी गढ़वाल में भी ग्राम प्रधान प्रमोद उनियाल एवं बुघाणी क्षेत्र वासियों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
हिमालय और पहाड़ के सच्चे हितेषी गरीबों के मसीहा हेमवंती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए पर्वतीय विकास मंत्रालय की स्थापना में उन्होंने अहम भूमिका निभाते हुए पर्वतीय राज्य उत्तराखंड निर्माण के औचित्य को अप्रत्यक्ष स्वीकार्यता प्रदान की इसलिए हेमवंती नंदन बहुगुणा का जिक्र हमेशा उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड और देश के सफल राजनीतिज्ञों में होता है।
इस अवसर पर श्रीनगर व्यापार सभा के अध्यक्ष दिनेश असवाल ने कहा कि उत्तराखंड के कहीं नेता उनके पदचिन्हों पर चल रहे हैं,हमें अपने आप पर गर्व महसूस होता है कि हम हेमवंती नंदन बहुगुणा के पैतृक क्षेत्रवासी हैं,उन्होंने अंतिम सांस तक देश और देवभूमि उत्तराखंड के विकास की ही फिक्र की,स्वतंत्रता संग्राम हो या आजादी के बाद देश को विकास के पथ पर अग्रसर रहे वह पहाड़ों के सच्चे हितेषी थे।
आज श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में श्रीनगर व्यापार सभा के अध्यक्ष दिनेश असवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत,गौ सेवा संवर्धन समिति के उपाध्यक्ष आनंद सिंह भंडारी,सामाजिक कार्यकर्ता कुशलानाथं,जगदीश पुरी,आशीष उनियाल,रमेश भट्ट,सुरेश उनियाल,संजय बिश्नोई,साहिल असवाल,प्रवेश काला आदि लोगों ने नमन करते हुए प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।