जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग में संविधान दिवस मनाया गया
प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।संविधान दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने संविधान दिवस की वर्षगांठ पर जिला कार्यालय में कार्यरत समस्त कार्मिकों को संविधान की शपथ दिलाई।इसके अलावा जनपद के अन्य विभागों में भी संविधान दिवस के अवसर पर संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों पर विचार-विमर्श किया गया।जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय के समस्त कार्यरत अधिकारियों व कार्मिकों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष कई गतिविधियां भी संचालित की जाती है।जिला कार्यालय के अलावा संविधान दिवस के अवसर पर जिला सेवायोजन विभाग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज तिलक नगर में रोजगार मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें 130 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। साथ ही अन्य विभागों में भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः11 बजे संविधान दिवस की शपथ ली गई।उक्त आयोजित कार्यक्रमों में उप जिलाधिकारी आशीष चंद्र घिल्डियाल,जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चंद्र चमोली,वैयक्तिक अधिकारी ओम प्रकाश बिष्ट,प्रधानाचार्य तिलक नगर डीएस राणा,प्रियंका भट्ट,रजनीश मैठाणी,श्रीकांत काला,जयकृत कंडवाल,किशन सिंह रावत सहित अन्य मौजूद रहे।