Spread the love

जनपद में क्षेत्र पंचायतों के लिए विकास खंडवार प्रशासक नियुक्त किए गए

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगरगढ़वाल।जनपद के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत के कार्यों के निर्वहन हेतु विकास खंडवार प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। नियुक्त किए गए प्रशासकों द्वारा सामान्य रूटीन कार्यों का ही निर्वहन किया जाएगा तथा नियुक्त प्रशासक नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेंगे।जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देश पर निर्गत आदेश के अनुसार विकास खंड अगस्त्यमुनि हेतु उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसी तरह विकासखंड जखोली हेतु उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया जबकि विकासखंड ऊखीमठ के लिए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। 30 नवंबर (शनिवार) से प्रशासकों द्वारा उन्हें आवंटित क्षेत्र पंचायतों का कार्यभार ग्रहण किया जाएगा।जिलाधिकारी ने नई क्षेत्र पंचायतों के गठन तक उक्त नियुक्त किए गए प्रशासकों को उनसे संबंधित कार्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp