Spread the love

श्रीनगर में वार्ड नंबर 22 के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ.धन सिंह रावत के विकास कार्यो को देखते हुए नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 से युवाओं ने भाजपा का दामन थामते हुए मिस्त्री मौहल्ला बूथ की जिम्मेदारी दी। युवाओं का स्वागत करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धिरवांण ने युवाओं को भाजपा का पटका पहनाते हुए स्वागत किया। जबकि आगामी नगर निगम के चुनाव संबंधी तैयारियों के संदर्भ में युवाओं से विचार-विमर्श किये। भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धिरवांण एवं भाजपा कार्यकारिणी सदस्य वासुदेव कंडारी के नेतृत्व में युवाओं को भाजपा की रीति-नीतियों से अवगत कराया गया है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धिरवाण ने कहा कि वार्ड नंबर 22 से अतुल,रणवीर कुमार,शिवम कुमार,अजय,इन्द्रा,प्रशांत,माधुरी,अनूप,नीति राज,पूनम,ममता,सुमित आदि ने बूथ की जिम्मदारी दी गई। सभी युवाओं ने एक स्वर में मेरा बूथ सबसे मजबूत बूथ बनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही मिस्त्री मौहल्ले में विभिन्न विकास कार्यो के संदर्भ में भी चर्चा की गई। इसके साथ ही स्थानीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो पर हर्ष जताया गया। बूथ की जिम्मेदारी दिये जाने पर युवाओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष का आभार प्रकट किया। कहा कि बूथ से जल्द अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़े जाने का कार्य किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp