Spread the love

शादी को यादगार बनाने हेतु वर-वधू को समलौण पौध उपहार स्वरूप किया भेंट पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा

प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। समलौण संस्था के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देते हुए जनपद पौड़ी के विकास खंड दुगड्डा के भीमपुर कलालघाटी में जयप्रकाश केष्टवाल एवं पुनीता देवी की पुत्री की शादी के उपलक्ष में नीबूचौड़ पार्थ वेडिंग प्वाइंट में वर वधू प्रणव एवं अंशिका के हाथों लीची का समलौण पौधा पंडित द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके भेंटकर शादी को यादगार बनाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। दुल्हन के पिता जयप्रकाश केष्टवाल ने पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि मैं इस पौधे को हृदय के रूप में पालूंगा,पल्लवित पोषित एवं होने पर समय समय पर आपको जानकारी देता रहूंगा। दुल्हन से जुड़े परिवार के सभी सदस्य एवं रिश्तेदारों ने शादी जैसे संस्कार में पौधारोपण जैसे पुण्य कार्य की अत्यंत सराहना की। दुल्हा पक्ष वालों ने कहा कि आप हमें लड़की दान कर रहे हो और हम आपको लड़की की सदस्यता को बरकरार रखने के लिए एक समलौण पौधा दान कर रहे हैं। दुल्हन के पिता ने प्रसन्नचित मन होकर कहा कि समलौण पहल को मै अपने क्षेत्र में आगे बढ़ाते रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन समलौण आंदोलन की राज्य संयोजिका सावित्री देवी मंमगाई ने किया। उक्त अवसर पर प्रेम दत्त पोखरियाल,राकेश पोखरियाल,इंदिरा प्रसाद उनियाल,मुकेश पोखरियाल,कविता पोखरियाल,पुष्पा उनियाल,उषा भट्ट,सीनू,घराती एवं बाराती उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp