समलौण आन्दोलन की जनपद संयोजिका ने जिलाधिकारी को समलौण पौधा भेंट किया
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।जनपद चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी जी के साथ समलौ॑ण आन्दोलन की जनपद संयोजिका नन्दा देवी जोशी ने एक शिष्टाचार मुलाकात के अवसर पर उन्हें बेलपत्र का समलौण पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया,नन्दा देवी जोशी ने समलौ॑ण आन्दोलन के लक्ष्य एवं उद्देश्यों पर विस्तार से जिलाधिकारी को जानकारी दी,कहा समलौण अपने आप में एक पहाड़ी शब्द है,जिसका शाब्दिक अर्थ याद से है,यह हर मानव के दिल से जुड़ने वाला आन्दोलन है,जो समृद्धशाली एवं हरियाली का प्रतीक है,जिस प्रकार से देश की जल,थल एवं वायु तीन सेनाएं रक्षा करती हैं,ठीक उसी तरह से गांव के पर्यावरण संरक्षण के लिए समलौण सेनाएं हर संस्कारों के उपलक्ष में समलौण पौधारोपण कर भावनात्मक रूप से उन रोपित पौधों का संरक्षण कर पर्यावरण को मजबूत करने का एक अनोखा उदाहरण है,जिससे हरियाली को बढ़ावा मिल रहा है। उक्त अवसर पर नवीन चन्द्र जोशी एवं लोकेश रावत मौजूद थे।