प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। चार धाम यात्रा 2024 के अंतर्गत बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर में नगर निगम श्रीनगर द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत भागीरथी स्वयं सहायता समूह की आजीविका वृद्धि हेतु उत्तराखंड के जैविक उत्पाद “पहाड़ी रस्याण” महिलाओं द्वारा विभिन्न पहाड़ी उत्पादन का वह विधिवत उद्घाटन। इसका मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में उत्पादित होने वाले अनाज,दालें और पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा देना है और महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनाना है। पहाड़ी स्वाद और संस्कृति को संजो रहा है “रस्याण” लोगों तक पहाड़ी उत्पाद पहुंचे। कार्यक्रम में भागीरथी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष शांति भट्ट ने सभी महिलाओं के सहयोग से अप्रैल 2021 में इस समूह का गठन किया गया था जिसमें इस समूह में अभी 10 महिलाएं सदस्य हैं समूह के द्वारा 9 नये महिला समूह बनाए गए प्रत्येक समूह में 10 महिला सदस्य हैं सभी महिलाएं स्वरोजगार कर रही हैं। भागीरथी स्वयं सहायता समूह में दाल की बडियां,गहत की बड़ियां,रोट,अरसे,अचार,जूस,धूप,पिसा हुआ नमक,कण्डाली के चिप्स,मंडुवा के चिप्स, आदि चीज बनाई जाती हैं और यह सभी उत्पाद हमेशा समूह के स्टॉल पर उपलब्ध रहते हैं। योर स्टॉल श्रीनगर नगर निगम के निकट नर्सरी रोड पर लगाया जाता है। इस अवसर पर नगर उप आयुक्त अजर अली,रविराज बंगारी,व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी,श्रीनगर व्यापार सभा के अध्यक्ष दिनेश असवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवाण,संजय गुप्ता, महिला समूह से शांति भट्ट, कौशल्या देवी,मंजू देवी,पूनम नेगी,रश्मि,सुमित्रा देवी आदि लोग उपस्थित थे।