प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रायबरेली के सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस पर श्रीनगर शहर की कांग्रेसियों ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में भर्ती मरीजों के वार्डो में जाकर फल वितरित किए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने समाज में सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
बुधवार को श्रीनगर शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजकीय संयुक्त किए सारे श्रीनगर में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल के नेतृत्व में चिकित्सालय के अंदर वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर राहुल गांधी के जन्मदिवस पर समाज के दिन-दुखियो सहित असहाय लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रायबरेली राहुल गांधी ने अपना जन्म दिवस इस वर्ष सादगी पूर्वक मनाने का निर्णय लिया था और देश के सभी कार्यकर्ताओं से भी कहा कि उनका जन्मदिवस बिल्कुल सादगी पूर्वक मनाया जाए। इस उपलक्ष पर गरीबों व अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटकर उनका जन्म दिवस मनाया गया कार्यक्रम में राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ.गोविंद पुजारी ने कहा कि मरीजों की सेवा करना मानव धर्म बताया है। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल,कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह चौहान,पूर्व सभासद भगत सिंह डागर,पूर्व सभासद उम्मेद सिंह मेहरा,पूर्व सभासद संजय फौजी, वरिष्ठ कांग्रेसी सतीश पटवाल,पूर्व सभासद विनोद मैठाणी,पूर्व सभासद शिवलाल,कुसुमलता,हिना खान,बबीता,रजनी सहित कई कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित रहे।