प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौडी लोकेश्वर सिंह द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत एकल वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्ग दंपतियों की हर सम्भव सहायता करने हेतु निर्देशित किया गया हैं।
जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली व पुलिस टीम द्वारा ग्राम देवलगढ में निवासरत एकल वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्ग दंपतियों की कुशलक्षेम लेकर उन्हें राशन वितरित किया गया। तत्पश्चात राजकीय इंटर कालेज देवलगढ श्रीनगर के छात्र-छात्राओ को भारतीय न्याय संहिता (BNS),भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS),व भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) तीन नये कानूनों के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही अपराधों की रोकथाम,मानव तस्करी,साइबर अपराधों से बचाव,सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व डायल-112 आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी।