प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के सदस्य अर्जुन सिंह भण्डारी व बार एसोसिशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने जिला न्यायालय गोपेश्वर में कार्यरत वरिष्ठ अधिवक्ता
कुलदीप बत्वाॅल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। श्री पांथरी ने कहा कि
बाल एक कुशल अधिवक्ता के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने कई वर्षों तक शासकीय
अधिवक्ता (फौजदारी) के रूप में भी कार्य किया। उनके आकस्मिक निधन पर अपूर्णीय क्षति
हुई है जिसे भरा जाना असम्भव है। शोक व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में संरक्षक अनूप
श्री पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश जोशी,उपाध्यक्ष जगजीत सिंह जयाड़ा, सचिव ब्रह्मानन्द भट्ट,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,प्रदीप मैठाणी,पूर्व अध्यक्ष दीपक भण्डारी,पूर्व सह सचिव विकास
पन्त,देवी प्रसाद खरे,एसपी शुक्ला,आनन्द सिंह बुटोला,सुमन रावत,बलवीर सिंह
रौतेला,ओम प्रकाश मैठाणी,विवेक जोशी,सुरेन्द्र सिंह रौथाण आदि शामिल थे।