प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। सुंदर काण्ड गायन मण्डली के सौजन्य से धर्म जागरण समिति के सहसंयोजक भगवती सिंह कठैत के नेतृत्व में हनुमान मंदिर परिसर में रुद्राक्ष के पौधे रोपित किए गये। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह चौहान ने रुद्राक्ष का पौध रोपित करते हुए कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आम जनमानस को बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए, ताकि हमारे आस-पास का पर्यावरण शुद्ध हो। उन्होंने कहा कि रोहित पौधों का संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी होने चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से जहां हमारे आस-पास का वातावरण शुद्ध होता है, वहीं आने वाली पीढ़ी को भी पौधरोपण करने के लिए आगे आना चाहिए। धर्म जागरण समिति के सहसंयोजक भगवती सिंह कठैत ने कहा है कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर भगवती सिंह कठैत,हरि सिंह बिष्ट,हरीश पुरी,मुनि अक्षय चैतन्य महाराज आदि मौजूद थे।
