प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। स्वतंत्रता दिवस के आगमन पर दूरदर्शन केन्द्र देहरादून द्वारा राज्य स्तरीय काव्य गोष्ठी आयोजित की गयी। इस रिकॉर्डिंग का कल दस अगस्त सांय साढ़े पांच बजे प्रसारण किया जायेगा। कवि गोष्ठी में रुड़की से ओज के वरिष्ठ कवि सुबोध पुण्डीर सहित श्रीनगर गढ़वाल से नीरज नैथानी,देहरादून से राकेश चंद्र जुगराण,वीरेन्द्र डंगवाल पार्थ,श्रीकांत शर्मा,गुप्त काशी से उपासना सेमवाल,देहरादून से ममता जोशी ने काव्य पाठ किया। कवि गोष्ठी का प्रभावशाली संचालन उपासना ने किया। इस अवसर पर दूरदर्शन केन्द्र देहरादून के निदेशक शिव राज सिंह को मैंने अपनी पुस्तक हिमालय में पथारोहण तथा ममता जोशी स्नेहा ने काव्य संग्रह ‘शिखरों के स्वर’भेंट की। इस आयोजन के प्रमुख छाया चित्र आपके अवलोकनार्थ संलग्न हैं।
