Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के मार्गदर्शन से संत निरंकारी मिशन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण हेतु 2021 में वन ने वन नामक मेगा पौधरोपण परियोजना का आरम्भ किया गया। इस परियोजना का लक्ष्य वृक्षों के समूह (लघु वन) का रोपण एवं इनकी देखभाल करना था,जिसके स्वरूप में अब वर्ष दर वर्ष निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने जानकारी सांझा कर बताया कि सन 2021 में आयोजित वन से वन परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष में लगभग डेढ़ लाख के करीब वृक्षों का रोपण किया गया। जिस उत्साह के साथ निरंकारी भक्तों द्वारा इन वृक्षों को रोपित किया गया था उसी उत्साह के साथ वर्ष भर निरंतर उसकी देखभाल की गई। जिसके परिणामस्वरुप इन वृक्षों के समूह में इतना अधिक विस्तार हुआ कि अब वह एक लघु वन के रूप में प्रदर्शित हो रहा है। इन वृक्षों के समूह पर प्रवासी एवं दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों की उपस्थिति भी देखी जा रही है जिनका अस्तित्व लगभग समाप्त हो चुका था। निःसंदेह प्रकृति संतुलन में इन सभी जीवों का अत्यधिक महत्व है। संत निरंकारी श्रीनगर शाखा के मिडिया प्रभारी गमा सिंह ने बताया कि समाज कल्याण के लिए आवश्यक इन परियोजना को क्रियान्वित करने हेतु संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में और उनके नये स्थानों को जोड़कर इस सम्पूर्ण भारतवर्ष के लगभग 600 से अधिक स्थनों पर विशाल पौधारोपण अभियान’ के रूप में किया जा रहा है। इसमें मिशन के सभी अनुयायी व स्वयंसेवक सम्मिलित होकर करीब 10 लाख वृक्ष लगाएंगे और अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाते हुए तीन से पांच वर्षों तक इन वृक्षों की देखभाल भी करेंगे ताकि यह प्रथम चरण की भांति ही लघु वन के रूप में प्रफुल्लित हो सकें हो। दिनांक 11 अगस्त 2024 रविवार पोधा रोपण एजलेंस स्कूल खंदूखाल श्रीनगर गढ़वाल मे किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp