प्रदीप कुमार
अगस्त्यमुनि/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में दिनांक 14 अगस्त 2024 को हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत नमामि गंगे,रोवर रेंजर,राष्ट्रीय सेवा योजना,आजादी का अमृत महोत्सव एवं एंटी ड्रग सेल समिति के संयुक्त तत्वाधान में तिरंगा रैली,तिरंगा प्रतिज्ञा एवं विभाजन विभीषीका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.दिलीप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्राध्यापकों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए तत्पश्चात छात्र-छात्राओं को तिरंगा प्रतिज्ञा दिलाई गई तथा तिरंगा शपथ ग्रहण कर ऑनलाइन माध्यम से हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा तिरंगा झंडा दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया। तिरंगा रैली महाविद्यालय परिसर से गंगानगर बाजार तक आयोजित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों,कर्मचारीगणो एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा रैली में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया।