प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ को जनपद के समस्त क्षेत्रों में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रातः 9ः00 बजे आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पांडे ने आयुक्त कार्यालय परिसर पौड़ी में ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पांडे ने कहा कि हम आज आजादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहे हैं,जो हमारे लिए गर्व की बात है। कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर में राष्ट्रध्वज फहराया जा रहा है। जो पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का विषय है। हमारे देश में विभिन्न प्रांत,जाति,धर्म,भाषा होने के बावजूद हम एकजुट होकर अनेक उपलब्धियां प्राप्त कर,आजादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
इस अवसर पर अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल नरेंद्र सिंह क्वीरियाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
