स्वच्छ श्रीनगर सुंदर श्रीनगर: कमलेश्वर महादेव मंदिर में वृहद स्वच्छता अभियान
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।स्वच्छ श्रीनगर सुंदर श्रीनगर
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्राचीन सिद्ध पीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त रवि बंगारी और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार उपस्थित रहे।
नगर निगम श्रीनगर के पर्यावरण मित्रों ने वखूवी के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अभियान के लिए नगर निगम के प्रशासकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया।
इस कार्यक्रम में हरि सिंह बिष्ट, आनंद सिंह भंडारी,संजीव कुमार और पंकज सती ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंकज सती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पौड़ी गढ़वाल जिले के एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं।
यह स्वच्छता अभियान श्रीनगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है,जिससे शहर की सुंदरता और पर्यावरण की सुरक्षा में मदद मिलेगी।