भाजपा श्रीनगर मंडल सदस्यता अभियान के अंतर्गत बूथ स्तर कार्यक्रम की बैठक आयोजित हुई
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आज दिनांक 23 सितंबर 2024 को भाजपा श्रीनगर मंडल के अंतर्गत बूथ नंबर 106 पर आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ.कल्पना सैनी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पर सांसद ने सदस्यता अभियान कार्यक्रम में तीव्र गति लाने के निर्देश देते हुए भाजपा श्रीनगर मंडल के कार्यकर्ताओं को विधानसभा में सबसे अधिक सदस्य बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें हर 6 वर्ष में पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी को साफ-साफ हक होता है कि वह स्वेच्छा से पुनः पार्टी के नीति में विश्वास रखते हुए पार्टी की सदस्यता लेता है या नहीं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिले के सदस्यता प्रमुख संपत सिंह रावत मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल में प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बन रहे है,यह निश्चित है कि आने वाले नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त दिलाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवाण ने कहा कि भाजपा श्रीनगर मंडल के अंतर्गत सदस्यता अभियान को लेकर कर्तव्यनिष्ठ हूं। जल्दी ही श्रीनगर मंडल से 10 हजार सदस्यों का लक्ष्य पूरा होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह रावत,जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी, खिर्सू मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल,मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र भट्ट,मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पटवाल,दिनेश असवाल,मीणा असवाल,गुड्डी गैरोला,अंजना डोभाल,रेनू सुंदरियाल,पंकज सती उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल मीडिया प्रभारी बिपेंद्र सिंह बिष्ट ने किया।