Spread the love

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाइयों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। आज भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल के अंतर्गत सभी बूथों पर जनसंघ के संस्थापकों में से बहुत ही वरिष्ठ एकात्मक मानववाद के प्रवर्तक प्रखर वक्ता एवं गंभीर चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रभारी एवम मुख्य वक्ता विपेन्द्र सिंह बिष्ट ने बूथ नंबर 121 श्रीकोट में जाकर सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल की विचारधारा एवं देश के प्रति समर्पण की भावना से अवगत कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है जिसकी नीव जनसंघ के संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय रखकर गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल ने सदस्यता महा अभियान में 10000 से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने जा रही है जो की एक ऐतिहासिक संख्या है आने वाले समय में 80% लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने जा रहे हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जितेंद्र धीरवाण ने सभी बूथों पर जाकर भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर बूथ क्रमांक 97 पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी सदस्य वासुदेव कंडारी ने बूथ के सभी कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की उन्होंने कहा कि भाजपा से नगर मंडल के अधिकतर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बनने जा रहे हैं। इस अवसर पर यूसीएफ के पूर्व अध्यक्ष मातवार सिंह रावत,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह रावत,मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पटवाल,मंडल मंत्री विजयलक्ष्मी रतूड़ी,गुड्डी गैरोला,पार्वती पटवाल,अंजना डोभाल,पंकज सती,सुरेंद्र सिंह भंडारी,जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली,कुशलानाथ,सूर्य प्रकाश नौटियाल,सुरेंद्र सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp