Spread the love

बेस अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटकर मनाया गया स्वास्थ्य मंत्री का जन्मदिन

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के जन्मदिवस पर श्रीनगर बेस चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने द्वारा खुशी जाहिर फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा स्वास्थ्य एंव शिक्षा मंत्री के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की गई। बेस चिकित्सालय में विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र बिष्ट,भाजपा नेता हयात सिंह झिक्वाण,त्रिलोक दर्शन थपलियाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेस अस्पताल पहुंचकर सभी वार्डो में भर्ती मरीजों को फल वितरण किये।इस मौके पर दिनेश चन्द्र भट्ट,सुनीता गैरोला,गुड्डी गैरोला,सुलोचना,त्रिभुवन राणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र बिष्ट ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिन पर बेस अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए फल ले जाये गये,जिन्हें मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सीएमएस रावत,एमएस डॉ.अजेय विक्रम सिंह सहित सभी वरिष्ठ संकाय सदस्यो व स्टाफ के हाथों मरीजों को फल वितरण कराये गये। उन्होंने कहा कि 10 से अधिक वार्डो में डॉक्टरों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फल वितरण कर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के सुखी जीवन एवं दीर्घाय की प्रार्थना की गई। जबकि अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी जल्द ठीक होने की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp