Spread the love

अटल भारत सम्मान फाउंडेशन पदाधिकारियों ने की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत के नेतृत्व में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत से मुलाकात की। जिसमें फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताते हुए सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत एवं राष्ट्रीय संरक्षक मुन्ना लाल गोयल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत से वार्ता के दौरान कई विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें उत्तराखंड में उद्योग स्थापित करने पर चर्चा की गई। ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके। कहा कि उद्योग स्थापित करने में स्वास्थ्य मंत्री ने फाउंडेशन का पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। जिसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री का आभार प्रकट किया।फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत ने कहा कि जल्द ही गढ़वाल क्षेत्र में फाउंडेशन छात्रों,असहाय लोगों की मदद करेगा। पूर्व की भांति अपने समाज से जुड़े कार्य लगातार जारी रहेगे। फाउंडेशन स्वास्थ्य,पर्यावरण,शिक्षा और स्वच्छता पर लगातार कार्य कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के बताये रास्तों पर सतत आगे बढ़ता रहेगा। जिसमें फाउंडेशन के सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका बढ़ाई जायेगी। इस मौके पर अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गब्बर सिंह भंडारी,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह दानू भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp