गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) ने श्रीनगर गौसेवा संवर्धन समिति द्वारा संचालित गौशाला का किया निरीक्षण
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अंथवाल ने गौ सेवा संवर्धन समिति श्रीनगर द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष गौ सेवा संवर्धन समिति के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की उन्होंने कहा कि गौ सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है गौ सेवा के कार्य कर रहे लोगों सदस्यों से उन्होंने गौ सेवा के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गौशाला में पहुंचकर कहा छोटे-छोटे गौ वंशो को देखकर वह बहुत ही प्रसन्नचित हुए गौशाला ने गौशाला में सफाई व्यवस्था से लेकर भोजन व्यवस्था की उन्होंने जमकर सराहना की अध्यक्ष के द्वारा गौ सेवा संवर्धन समिति को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया इस अवसर पर उनके साथ पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल,विशिष्ट भाजपा नेता दिनेश चमोली व पूर्व मंडल महामंत्री भाजपा विनय घिल्डियाल थे इन लोगों का गौ सेवा समर्थन समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर गौ सेवा संवर्धन समिति के अध्यक्ष अनुज जोशी,उपाध्यक्ष आनंद सिंह भंडारी,आंचल रावत,रचना भंडारी,शुभम रावत,सपना जोशी,वैष्णवी रावत,धवल वर्मा,आदि गौ सेवा के सदस्य उपस्थित थे।
