Spread the love

जखोली में भी छठ पूजा का त्योहार मनाया।

प्रदीप कुमार
जखोली। छठ पूजा का त्योहार जहां बिहार,झारखण्ड व उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है, वहीं इस बार देश के अन्य हिस्सों में भी इस त्योहार को मनाया जा रहा है। जखोली में अपना व्यवसाय कर रहे बिहार निवासी विजय कुमार सोनी ने बताया है कि बिहार के इस पर्व पर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। इस पर्व पर शहर के विभिन्न सरोवरों और तालाबों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। जखोली में भी छठ पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व पर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। कहा कि छठ पूजा एक प्राचीन हिंदू त्योहार है,जो सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए मनाया जाता है। इस पर्व का विशेष महत्व बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में है,लेकिन अब यह पूरे देश में मनाया जाता है। छठ पूजा को स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर जखोली में प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार,बीरेंद्र सिंह राणा,सामाजिक कार्यकर्ता धूम सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp