राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के द्वारा कीर्तिनगर में मांरचूला मैं हुई सड़क हादसे मैं मृत्यु आत्माओं की शांति हेतु कैंडल मार्च निकाला गया
प्रदीप कुमार कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन वाली संयुक्त मोर्चा जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा आज विकास खण्ड कीर्तिनगर में दिनांक 4 नवंबर 2024 को अल्मोड़ा मांरचूला में हुए सड़क हादसे में मृत आत्माओं की शांति हेतु श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया 4 नवंबर को ही राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का सचिवालय घेराव का कार्यक्रम भी था उसी दौरान ये दुखद घटना का समाचार प्राप्त हुआ था। आज विकासखंड कीर्तिनगर में सभी विभागों के सभी कर्मचारियों के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया एवं मृत आत्माओं की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की गई भगवान मृत आत्माओं को श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। इस अवसर पर सभी साथियों के द्वारा कीर्तिनगर में एक कैंडल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर उपस्थित होने वालों में जनपद अध्यक्ष टिहरी राजीव उनियाल,ब्लॉक अध्यक्ष कीर्तिनगर संदीप मैठाणी,ब्लॉक महामंत्री सुरजीत लिंगवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद चौहान,संरक्षक संजय पांडेय,मोहन भंडारी,वीरेंद्र चौहान,उपाध्यक्ष सोहन कोहली,देवप्रयाग मंत्री विजय आर्य,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक मियां,जगमोहन पुंडीर,सुनील बहुगुणा,चंद्रमोहन मेवाड़,चंद्रशेखर मेवाड़,कुलदीप सिंह नेगी,पवन सिंह,अनिल भट्ट आदि साथी उपस्थित रहे।