देवप्रयाग और कीर्तिनगर के शिक्षकों का हुआ सम्मान,विधायक विनोद कंडारी ने किया सम्मानित
प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग और कीर्तिनगर के 652 शिक्षक-शिक्षिकाओं को विधायक विनोद कंडारी द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें शिक्षकों ने सम्मान पाकर खुशी जताई औ विधायक आभार प्रकट किया।
कीर्तिनगर में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के प्रांतीय सेवा प्रमुख पवन ने कहा कि शिक्षक की समाज का आइना होता है,शिक्षकों के बलबूते प्रदेश में युवाओं का शैक्षणिक स्तर बढ़ता है। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग विस में लगातार शिक्षा के उन्नयन में कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया जाना विधायक कंडारी द्वारा सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम में विधायक विनोद कंडारी ने स्कूलों में शत-प्रतिशत रिजल्ट बेहतर लाने के लिए सभी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में और बेहतर शैक्षणिक मौहाल बनाने तथा बच्चों को संस्कारवान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम की शुरुआत स्कूलों में की जायेगी। डिजिटल बोर्ड से सभी विद्यालय जोड़े जायेगे। भारत दर्शन कार्यक्रम में चयनित होने के लिए छात्र बेहतर मेहनत कर रहे और अच्छे अंक ला रहे है। अब सरकार भी भारत दर्शन कार्यक्रम करनी जा रही है। जिसके लिए देवप्रयाग विधानसभा के सभी बच्चे बधाई के पात्र है। क्यूंकि देवप्रयाग से शुरुआत किये गये कार्यक्रम से पूरे प्रदेश में लागू हुआ है। जिसके लिए विधायक विनोद कंडारी ने सीएम एवं शिक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया। इस मौके पर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी देवी जाखी,बीईओ दमयंती रावत,डॉ.वाईएस नेगी,किशोर साजवाण,दिलबर रावत,संजय बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे।