केन्द्रीय विद्यालय श्रीनगर में पौड़ी पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने,नाबालिगों को वाहन न देने और ना ही वाहन चलाने के लिए प्रेरित करते हुए अभिभावकों एवं स्कूलों/कॉलेजों मे मीटिंग लेने के साथ-साथ यातायात नियमों के बारे मे भी जागरूक किया जा रहा है।इसी क्रम में यातायात श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा केन्द्रीय विद्यालय श्रीनगर में जाकर वहां उपस्थित अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को यातायात संकेतों के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी गयी साथ ही छात्र-छात्राओं को बालिग होने पर ही वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। मोटर वाहन अधिनियम में नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर होने वाली चालानी/दण्डात्मक कार्यवाही के बारे में भी सभी को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।इस सम्बन्ध में छात्र-छात्राओं को अपने परिजनों व साथियों के साथ भी यातायात नियमों की जानकारी साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद कर उसकी जान बचाते हुये एक अच्छे Good Samaritan की भूमिका निभाने के लिये भी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।इसके अलावा पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को युवा पीड़ी पर नशे से होने वाले दुष्प्रभावों व नशे की रोकथाम करने के विषय में भी जानकारी दी गयी। पुलिस टीम। उपनिरीक्षक नीरज शर्मा,आरक्षी विवेक भंडारी,पीआरडी कुलदीप सिंह,पीआरडी नरेश