जखोली में कमल व्यूह का भव्य मंचन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग
प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल।विकासखण्ड मुख्यालय की ग्राम पंचायत जखोली के खानसौड़ में कमल व्यूह का भव्य मंचन किया गया,जिसे देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान सूर्यास्त होने से पूर्व अर्जुन द्वारा जयद्रथ का वध किये जाने पर असत्य पर सत्य की जीत हुई। जखोली गांव में पिछले 15 दिन से चल रहे पांडव नृत्य के दौरान भव्य कमल व्यू का आयोजन किया गया।इससे पूर्व चक्रव्यूह के दौरान कौरव 16 वर्षीय बालक अर्जुन पुत्र
अभिमन्यु को घेर लेते हैं और निहत्था करके उसका वध कर देते हैं,जिसके बाद अर्जुन प्रतिज्ञा करते हैं कि दूसरे दिन सूर्यास्त होने से पूर्व वह जयद्रथ का वध कर देंगे या फिर स्वयं चिता में बैठे जाएंगे। जयद्रथ की प्राणों की रक्षा के लिए कौरव कमल व्यूह की रचना करते हैं। जयद्रथ की रक्षा के लिए कौरव सेना के दोर्णाचार्य,कृपाचार्य,दुर्योधन,अश्वथामा,कर्ण,दुशासन,अश्वकेतु जैसे महारथी 13 द्वारों पर पहरा देते हैं। 14वें द्वार के भीतर जयद्रथ छिपा रहता है। इन योद्धाओं को परास्त करते-करते सूर्यास्त का समय नजदीक आ जाता है,लेकिन अर्जुन जयद्रथ का वध नहीं कर पाते हैं,जिसके बाद भगवान श्रीकृष्ण अपनी शक्ति से कुछ देर के लिए सूर्य को अस्त कर देते हैं और जयद्रथ द्वार से बाहर आ जाता है,जिसके बाद अर्जुन अपने पुत्र अभिमन्यु की मृत्यु का बदला लेते हुए जयद्रथ का वध कर देता हैं। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कलाकार सतीश राणा द्वारा कमल व्यूह का शानदार मंचन किया गया। इससे पूर्व कमल व्यूह का उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि विकासखण्ड जखोली के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जुन गहरवार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम खुशहाली के प्रतीक हैं। इससे हमारी पौराणिक परंपराएं जीवित रहती हैं। उन्होंने कहा कि सतयुग में दुश्मन व सज्जन भिन्न भिन्न देशों में हुआ करते थे,किन्तु कलियुग में दुश्मन व सज्जनता के गुण एक ही व्यक्ति में विद्यमान होते हैं। विशिष्ट अतिथि प्रबंधक ललिता भट्ट,निवर्तमान ज्येष्ठ प्रमुख नागेन्द्र पंवार,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख चैंन सिंह पंवार ने आयोजक समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया है।कार्यक्रम संचालक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत,प्रबंधक ललिता भट्ट,निवर्तमान ज्येष्ठ प्रमुख नागेन्द्र पंवार,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख चैंन सिंह पंवार,प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष महावीर पंवार,प्रधानाचार्य रतनमणी काला,मनोहर ममगांई,सेवानिवृत्त प्र अ उम्मेद सिंह रौथाण,परिवहन कर अधिकारी अनिल नेगी,रावल नागेन्द्र देवता बसंत सिंह राणा,पूर्व प्रधान विजेंद्र मेवाड़,बलवीर सिंह चौहान,सत्ये सिंह नेगी,भरत सिंह चौहान,महावीर सिंह नेगी,पाण्डव लीला समिति अध्यक्ष सुनील नेगी,आचार्य पंडित विनोद प्रसाद थपलियाल,प्रबंधक भगत सिंह पुण्डीर,सामाजिक कार्यकर्ता धूम सिंह रावत,पं.देवेश्वर थपलियाल,अजयपाल नेगी,गौतम भट्ट,आनन्द चौहान,हयात सिंह राणा,प्रधान लखपति देवी,आदि मौजूद थे।